फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली कनेक्शन रद्द करवाने की धमकी देकर रुपये मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बिजली निगम के कर्मचारी के कहने पर रुपये लेने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम के कर्मचारी के कहने पर रुपये लेने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे दस हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बिजली निगम के कर्मचारी के कहने पर रुपये लेना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

दादरी शहर निवासी भतेरी देवी ने एसपी को अर्जी दी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ रोड स्थित सीएमडी वर्कशॉप लोहारू चौक के पास उनके पति ओमबीर का होटल है। इसमें 10 किलोवाट के बिजली कनेक्शन के लिए पिछले साल 12 दिसंबर 2023 को आवेदन किया गया। वह 20 दिसंबर को मंजूर हुआ। इसी बीच जेई सुमित दो बार उनके होटल पर आए लेकिन बिना कुछ बोले चले गए।
इसके बावजूद 26 दिसंबर 2023 को फोरमैन नवरतन की टीम ने मिलीभगत करके उनके पति के होटल पर छापा मारा। इस दौरान उनका बेटा विकास होटल पर मौजूद था। इसलिए फोरमैन ने बेटे को अपने फोन नंबर देकर बाद में मिलने के लिए कहा और थोड़ी देर बाद उसके बेटे को फोन कर उसे घिकाड़ा रोड पर बुलाया।
विज्ञापन

वहां उसने कहा कि 50,000 रुपये दोगे तो बिना किसी खर्चे के तुम्हारा कनेक्शन करवा दूंगा और जुर्माना पर्ची (एलएल-1) नहीं भरने दूंगा। फोरमैन ने कहा कि उनके आदमी को रुपये दे देना।
महिला का आरोप है कि उसके बेटे को दोबारा बुलाकर जेई और फोरमैन ने कार्रवाई न करने की एवज में 50,000 रुपये मांगे और रुपये न देने पर कनेक्शन आवेदन पत्र रद्द करवाने की धमकी दी। इसलिए उनके बेटे ने उनके जान-पहचान वाले व्यक्ति को 10,000 रुपये दिए। इसका वीडियो उनके पास था। इस आधार पर आरोपी की पहचान नांगल थाना सदर भिवानी निवासी शिशु कुमार उर्फ शिशु के रूप में हुई।
इसके बावजूद जेई ने उन्हें डराने के लिए 2,00,727 रुपये का आगणन भेजा। महिला ने जेई और फोरमैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। महिला की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले केस दर्ज कर जांच शुरू की। मुख्यालय के उप पुलिस अधीक्षक विनोद शंकर ने जांच कर आरोपी शिशु को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें