फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शिविर में एक स्कूल से एक शिक्षक एक बैच में ले सकेगा प्रशिक्षण

Thu, 25 Apr 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित कैंप में शामिल शिक्षक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। अब प्रशिक्षण शिविर में एक स्कूल से एक शिक्षक ही भाग ले सकेगा, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई का कार्य प्रभावित नहीं हो सके। इसके लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग अब प्राइमरी कक्षाओं के शिक्षकों को एक माह तक लगातार प्रशिक्षण देने जा रहा है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कैंप शुरू हो गए हैं। एफएलएन कैंप के तहत शिक्षकों को हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषयों का प्रशिक्षण दिया जाना है। इसमें एक स्कूल से एक शिक्षक को शिविर में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस समय स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया भी चल रही है। दाखिला प्रक्रिया बाधित न हो इसके लिए एक स्कूल से एक शिक्षक को प्रशिक्षण कैंप में भेजा जाना है। यह कैंप लगातार एक माह तक चलेंगे। 40 शिक्षकों का एक बैच बनाया गया है। एक बैच को चार दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलेभर में करीब 220 प्राइमरी स्कूल हैं।
विज्ञापन

एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से समय-सय पर शिक्षकों को इस प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। इस प्रशिक्षण कैंप में हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग की योजना है कि विद्यार्थी की भाषा व संख्या ज्ञान पर विशेष पकड़ बने और भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़े नहीं। इन शिविर में एससीईआरटी की ओर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर बीआरपी प्रशिक्षण देते हैं। विभाग ने कलस्टर स्तर पर बीआरपी तैनात कर रखे हैं। शहर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बौंदकलां व दादरी ब्लॅाक के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी प्रकार और बाढड़ा ब्लॉक के शिक्षकों का उसी ब्लॉक में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


एक स्कूल से एक शिक्षक को कैंप में शामिल होने के लिए कहा गया है, ताकि छात्रों की पढ़ाई का कार्य प्रभावित नहीं होने पाए। कैंप एक माह तक चलेंगे। - राजबाला मलिक, बीईओ, शिक्षा विभाग।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें