सिविल अस्पताल में कागजी कार्यवाही करती पुलिस।
- फोटो : CharkhiDadri
गांव ढ़ाणी फोगाट- पातुवास सड़क मार्ग पर वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव खेड़ी सनसनवाल निवासी दिलबाग ने बताया कि सोमवार को उसका भाई दलबीर घर से बाइक लेकर खेत में गया था। दलबीर ने रोड के साथ बाइक खड़ी की थी। जब वह अपनी बाइक के पास वापस पहुंचा तो पीछे से वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसे गंभीर चोर्टें आईं। दलबीर को दादरी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन पहुंचे। पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। हेड कांस्टेबल सतबीर ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।