फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाइक सवार भाइयों पर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। छपार निवासी दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को स्पेशल स्टाफ टीम ने काबू किया है। आरोपी की पहचान छपार निवासी प्रदीप उर्फ कट्टे के रूप में हुई है और उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। उस पर पहले भी 4 अपराधी केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि छपार निवासी सुनील के बयान पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी पक्ष पर केस दर्ज किया था। सुनील ने बताया था कि एक नवंबर को वो छोटे भाई अमित के साथ बाइक पर सवार होकर खेत में मोटर चलाने के लिए जा रहे थे। जब वो नरसिंहवास मोड़ से थोड़ा पीछे पहुंचे तो तीन युवकों ने अपनी बाइक से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सुनील व अमित सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और इसके बाद उक्त युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वो धमकी देकर फरार हो गए। 27 नवंबर को स्पेशल स्टाफ प्रभारी एसआई दिलबाग सिंह की टीम ने आरोपी प्रदीप को बरसाना मोड़ से दबोच लिया और उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें