गांव रावलधी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। संवाद
- 12 अगस्त से मेरिट आधार पर संस्थानों में आवेदकों को मिलेगा दाखिला, पहले दस्तावेज होंगे सत्यापित
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दादरी व रावलधी ऑन द स्पॉट दाखिला काउंसिलिंग के लिए आवेदन 11 अगस्त से शुरू होंगे। प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि ओपन काउंसिलिंग में जिले की विभिन्न आईटीआई में रिक्त सीटों का प्रदर्शन पोर्टल पर किया जाएगा। ऑन द स्पॉट काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन भी मांगे जाएंगे।
प्रधानाचार्य ने बताया कि 12 अगस्त को मेरिट कम रैंक कार्ड उपलब्ध किए जाएंगे, जिनके आधार पर जिले के सभी आईटीआई में मेरिट के आधार पर आवेदकों के दस्तावेज सत्यापित करने के बाद दाखिले दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ऑन द स्पॉट काउंसलिंग 12 से 14 अगस्त और 18 से 22 अगस्त तक सभी आईटीआई में मेरिट को आधार मानते हुए दाखिले किए जाएंगे। फीस 12 से 22 अगस्त तक जमा की जाएगी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि जिन इच्छुक आवेदकों का चौथी काउंसिलिंग तक आईटीआई में दाखिला नहीं हो पाया है, उनके पास ओपन यानी ऑन द स्पॉट काउंसिलिंग के तहत मेरिट आधार पर दाखिला पाने का सुनहरा मौका है।
- ये दस्तावेज अनिवार्य
इस बार आगामी सत्र में दाखिले से संबंधित दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, हरियाणा रिहायशी प्रमाणपत्र, ईमेल आईडी, 10वीं आधारित योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी व मोबाइल नंबर के साथ साथ फैमिली आईडी को भी जरूरी किया गया है। आवेदन के लिए इच्छुक आवेदक आईटीआई परिसर में 11 अगस्त से अपना ऑन द स्पॉट काउंसिलिंग आवेदन कर सकते हैं।