बाढड़ा अनाज मंडी में आयोजित चयन प्रक्रिया में प्रस्तुति देती टीम। संवाद
- बाढड़ा में शुक्रवार को एसडीएम योगेश सैनी की मौजूदगी में पूरी की गई चयन प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। बाढड़ा में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ अनाजमंडी में मनाया जाएगा। शुक्रवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विभिन्न विद्यालयों की टीमों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में एसडीएम योगेश सैनी स्वयं उपस्थित रहे और प्रतिभागी छात्रों व टीम इंचार्जों से सीधा संवाद कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
एसडीएम ने सभी को समारोह में अनुशासन, समयबद्धता और सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
चयन प्रक्रिया में पहुंची टीमों में से महिला महाविद्यालय बाढड़ा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाढड़ा, एकलव्य स्कूल बाढड़ा, प्रज्ञा स्कूल भांडवा, अरावली स्कूल कादमा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काकडौली सरदारा और अनीज स्कूल हडौदाकलां का चयन किया गया।
एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि, राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और कर्तव्य बोध को व्यक्त करने का पावन अवसर है। उन्होंने सभी चयनित टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मंच पर अपने प्रदर्शन से न केवल अपने विद्यालय का बल्कि पूरे उपमंडल का गौरव बढाएं।