फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अंतिम दिन 40 लोगों ने भरा 1.02 लाख का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स

Thu, 29 Feb 2024 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। ब्याज में छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का वीरवार को अंतिम दिन रहा। नगर परिषद कार्यालय में दोपहर बाद तक 40 लोगों ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान किया। इससे परिषद के खजाने में 1.02 लाख रुपये जमा हुए।
विज्ञापन

सरकार ने 29 फरवरी तक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर ब्याज पर 100 प्रतिशत और मूल टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट दी थी। नगर परिषद के कार्यालय में तीन काउंटर की प्रत्येक खिड़की पर दो कर्मचारी तैनात किए गए। एक सप्ताह में 200 से अधिक लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया। नगर परिषद प्रधान बक्शीराम सैनी ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स नगर परिषद की आमदनी का मुख्य जरिया है। नगर परिषद की आय बढ़ेगी तो उस राशि से शहरी विकास रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें