फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पूर्व छात्र मिलन समारोह में ताजा हुईं पुरानी यादें...

Sun, 24 Mar 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में छात्र कल्याण परिषद की ओर से पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया। छात्र कल्याण परिषद के महासचिव अधिवक्ता अजय सैनी और कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि समारोह में पहुंचे 300 पूर्व छात्रों ने मंच के जरिये पुरानी यादें ताजा कीं।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य यशवीर सिंह ने पूर्व छात्रों का स्वागत कर समारोह की उपयोगिता बताई। उन्होंने बताया कि सत्र 1965 से 2022 तक के छात्रों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के कई पूर्व छात्र राजनीति, पत्रकारिता, उद्योग, प्रशासन, वित्त, खेल, शिक्षा, व्यापार, सेना, वकालत आदि क्षेत्रों में सेवारत हैं। पूर्व विधायक जगजीत सांगवान ने एलुमनी एसोसिएशन को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। माइनिंग क्रशर जोन के प्रधान सोमवीर घसौला ने भी संगठन को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। राजेंद्र मंदोला ने 21,000 रुपये की राशि भेंट की। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, सदस्य बीएन वर्मा, आईसी जैन आदि की विशेष भागीदारी रही।
- समारोह में इन्होंने रखे विचार
इस दौरान महाविद्यालय के पूर्व छात्र सेवानिवृत्त ईटीओ चुनीलाल, मिलन अग्रवाल सीईओ जर्मनी, आनंद श्योराण, विक्रम सिंह, नितिन जांघू, विक्रम सांगवान, सविता गोयल, संदीप, रामनिवास मिर्च ने भी विचार साझा किए।
विज्ञापन




- इनका रहा सहयोग
आयोजन में डॉ. मोहन सिलगर, पूर्व प्राचार्य आरएन यादव, पूर्व प्रोफेसर कमलनयन, आचार्य देवी सिंह, आरसी पूनिया, हेड मास्टर जयवीर, अमन श्योकंद, दीपक कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, प्रतिभा सांगवान, सुरेश कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. प्रीति गुप्ता, हेमलता, डॉ. रोशनलाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें