फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 02 Nov 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में सिंचाई करने गया था बुजुर्ग, रात को आया चपेट में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव जाटूसाना के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उसकी पहचान रेवाड़ी जिले के डोहकिया निवासी राजबीर सिंह (62) के रूप में हुई है। राजबीर के बेटे सुरेंद्र व भाई बलराम के बयान पर दादरी जीआरपी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजबीर सिंह के खेत जाटूसाना के पास लगते हैं। इसके लिए उन्हें लाइन क्रॉस करनी पड़ती थी। शुक्रवार रात को भी राजबीर प्रतिदिन की तरह खेत में सिंचाई करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच रात करीब साढ़े 8 बजे वह लाइन क्रॉस करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल में रखवा दिया। शव की पहचान होने पर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम संबंधी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में दादरी जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें