फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संतुलन बिगड़ने पर कार से टकराई बाइक, परिवार का चिराग बुझा

Sat, 02 Nov 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बाढड़ा के ढिगावा रोड पर शनिवार को संतुलन बिगड़ने से एक बाइक कार से टकरा गई। इसमें भिवानी के ओबरा गांव निवासी बाइक चालक युवक की मौत हो गई। पीछे बैठी मां घायल हो गई। युवक मोंटी (19) इकलौता बेटा था।
माेंटी मां मनजीता के साथ बाइक पर सवार होकर मामा के घर बिलावल आ रहा था। उसी दौरान सायं करीब 5 बजे जब वह बाढड़ा के बीपीएम स्कूल के पास पहुंचा तो उसका संतुलन बिगड़ गया। बाइक सामने से आ रही कार से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मोंटी व मनजीता चोटिल हो गए। राहगीरों ने उन्हें गोपी सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें दादरी रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मोंटी को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर मोंटी के मामा व अन्य परिजन दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

- रविवार सुबह करवाया जाएगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने मोंटी का शव दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मोंटी स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था।
- विदेश जाने के लिए लगवाया था वीजा
मोंटी विदेश जाने वाला था। इसके लिए उसने वीजा लगवाया था। परिजनों ने बताया कि उसकी अमेरिका जाने की तैयारी थी। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

फोटो- 34
हादसे के बाद ढिगावा रोड पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें