फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर में बदले जाएंगे पुराने और जर्जर बिजली तार

Sun, 21 Apr 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहरवासियों को बिजली के पुराने और जर्जर तारों से छुटकारा दिलाने के लिए बिजली निगम ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसे आदर्श आचार संहिता हटते ही धरातल पर सिरे चढ़ाया जाएगा। इससे पहले शहर का सर्वे कर बिजली तारों की वास्तविक स्थिति का पता लगा गया है। तार बदल जाने के बाद करीब 20 हजार शहरी उपभोक्ताओं को बिजली फॉल्ट से छुटकारा मिलेगा।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां बिजली के तार काफी पुराने हो चुके हैं, जिसके चलते इनमें आए दिन फॉल्ट आता रहता है। लंबे समय से शहरवासी बिजली निगम के अधिकारियों से समस्या के समाधान की गुहार लगा रहे हैं। लोगों की परेशानियों व मांग को देखते हुए बिजली निगम ने तारों को दुरुस्त करने की योजना तैयार की है। इसका एस्टीमेट आचार संहिता हटते ही तैयार करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से नए तार लगवाने के बाद कुंडीमार भी बिजली चोरी भी नहीं कर पाएंगे। ऐसे में निगम की इस योजना से एकतरफ जहां बिजली फॉल्ट से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, तो निगम की बिजली चोरी भी नहीं होगी। इससे लाइन लोस में भी कमी आएगी।


इन क्षेत्रों में सबसे अधिक समस्या

शहर के वार्ड 10 स्थित सुभाष चौक, छोटी बाजारी, पांचान मोहल्ला, एपीजे कॉलेज के पीछे वाली कॉलोनी, रामदास नगर, कबीर नगर, पाहवा चौक, रंगीला हनुमान मंदिर, छोटी बाजारी से कॉलेज रोड, हरीदास नगर, दाईवाला मोहल्ला, हरीओम आश्रम वाली गली, गीता भवन के पीछे स्थित कॉलोनी व शहर की तंग गलियों में बिजली केबल संबंधी समस्या है और लोग परेशानी झेल रहे हैं।




जरूरत अनुसार लगाए जाएंगे नए तार

फोरमैन दलबीर सिंह ने बताया कि निगम की ओर से करवाए गए सर्वे में कहीं भी एक समान स्थिति नहीं है। बिजली निगम सभी क्षेत्रों में 95 और 120 एमएम के अलावा जरूरत के अनुसार तार लगवाएगा। इससे उपभोक्ताओं की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा और बिजली चोरी रोकने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन







शहर में लटकते, पुराने व जर्जर बिजली के तार बदले जाने है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में टीमों ने जाकर जायजा लिया है। जल्द ही तार बदलवाने का एस्टीमेट बनवा लिया जाएगा और आदर्श आचार संहिता हटते ही कार्य शुरू करवाने की योजना है। - गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें