फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाल विवाह रोकने के लिए वार्ड स्तर पर अभियान चलाएंगे अधिकारी

Tue, 07 May 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाल विवाह निषेध और बाल संरक्षण के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह।
विज्ञापन
चरखी दादरी। एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह ने सोमवार को बाल विवाह निषेध व बाल संरक्षण के संबंध में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। एडीसी ने बाल विवाह रोकने व आमजन को जागरूक करने के लिए वार्ड स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रमों का सार्वजनिक स्थानों पर आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने बाल विवाह निषेध और बाल संरक्षण को लेकर किए गए कार्याें की समीक्षा की और संबंधित केसों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया को होने वाले विवाह समारोह के दौरान टीम इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी नाबालिग का विवाह न हो। उन्होंने कहा कि इस दौरान विशेषकर राजस्थान से सटे इलाकों में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जिले में पोक्सो एक्ट को लेकर बेहतर तरीके से काम किया जाए, क्योंकि बाल अधिकारों का संरक्षण सर्वोपरि है। इसे लेकर जन जागरुकता के लिए कार्यक्रम किए जाए।
डॉ. जयेंद्र सिंह ने कहा कि बाल मजदूरी को रोकने के लिए भी ज्यादा से ज्यादा अभियान चलाए जाने चाहिए। साथ ही बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए भी सदस्यों को सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें