फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़क की मरम्मत हुई न इंटरलॉक टाइलें वापस लगीं, लोग झेल रहे परेशानी

Tue, 07 May 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सड़क के साथ एकत्रित की गई इंटरलॉकिंग टाइलें।
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरदार झाड़ू सिंह चौक से चरखी दरवाजा को जोड़ने वाली सड़क से गुजरना वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरे से खाली नहीं है। मरम्मत के लिए 10 दिन पहले यहां इंटरलॉकिंग टाइलें उखाड़ी गई थीं, लेकिन अब तक न तो मरम्मत करवाई गई और न ही टाइलों को वापस लगवाने की जहमत उठाई गई। लोगों ने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग टाइलें उखाड़ने से सड़क के बीच बने गड्ढ़े दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसों का पर्याय भी बन रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर सीवर लाइन डाली गई, जिसके चलते सड़क बीच से धंसी हुई थी। मरम्मत के लिए करीब दस दिन पहले यहां से इंटरलॉकिंग टाइलें उखाड़ी गई थीं। इस दौरान धंसी सड़क की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी। अब 10 दिन बीत जाने के बाद सड़क की सुध नहीं ली गई है।

लोगों ने बताया कि सीवर मैनहोल के पास की टाइलें उखड़ने से दूषित पानी भी सड़क के बीच भर गया है। कई बार दोपहिया वाहन चालक यहां गिरकर घायल हो चुके हैं।


- लोगों में रोष, मनमानी का लगाया आरोप
स्थानीय निवासी सुरेश शर्मा, रंजू शर्मा, मंगत सैनी, मुरारी सैनी, बबली शर्मा, नरेश शर्मा आदि ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक की मनमानी के चलते कार्य को अधर में रखा गया है। जब एजेंसी संचालक हल्की सामग्री का उपयोग कर रहा था, तब उन्होंने इसका विरोध किया था। इसके बाद से कार्य अधर में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन





हर रोज गुजरते हैं 5 हजार से अधिक लोग,

सरदार झाड़ू सिंह चौक से वाया चरखी दरवाजा होकर गांव कलियाणा और झाेझूकलां जाने वाले लोग इसी सड़क से गुजरते हैं। इसके अलावा क्षेत्र, वार्ड 14 ,16 व 17 में जाने वाले लोगों को इसी सड़क से गुजरना होता है। प्रतिदिन यहां से पांच हजार से अधिक लोग गुजरते हैं।




सीवर के साथ लगीं टाइलें हटाने से ओवरफ्लो की समस्या बन गई। इसके चलते कार्य रोकना पड़ा। एजेंसी को जल्द दोबारा कार्य शुरू करने के आदेश दिए जा चुके हैं। दो दिन में मरम्मत कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। - सौहार्द शर्मा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें