फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शिकायतों का शीघ्र निपटारा किया जाए

Fri, 07 Nov 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। समाधान शिविरों की लंबित और री ओपन शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। यह बात सीटीएम (नगराधीश) प्रीति रावत ने वीरवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कही।
विज्ञापन


वह उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुन रहीं थीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से एक छत के नीचे नागरिकों की सभी विभागों से संबंधित शिकायतों के तुरंत निदान के उद्देश्य से हर सप्ताह के सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालय पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।



प्रदेश सरकार की ओर से इन समाधान शिविरों में शिकायतों के निपटारे की लगातार वर्चुअल निगरानी की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि वे समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों एवं री-ओपन शिकायतों का जल्द निपटारा करें। उन्होंने री-ओपन शिकायतों के निपटारे के संदर्भ में कहा कि संबंधित विभाग द्वारा उचित टिप्पणी की जाए ताकि शिकायतें बंद हो सकें। सभी अधिकारी प्रतिदिन समाधान शिविर की शिकायतों के निपटारे के लिए अपने कार्यालय में कार्य करें। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें