चरखी दादरी। जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार के निर्देशों पर समाधान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए एसडीएम नवीन कुमार ने ये बातें कहीं।
समाधान शिविर में नगराधीश आशीष सांगवान भी मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर जिले में प्रतिदिन समाधान शिविरों का सफलतापूर्ण आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित हुए शिविर में मौजूद अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का समाधान त्वरित आधार पर करने के लिए एक्शन लेने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविर के दौरान नागरिक परिवार पहचानपत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं तथा पुलिस विभाग से जुड़े मुद्दे लेकर पहुंचे। इनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से प्रशासन यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक नागरिक की सरकारी सेवाओं और योजनाओं तक आसान पहुंच हो।
रामकुमार। - फोटो : रामकुमार। संवाद