लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में फरियादी की समस्या सुनते एसडीएम नवीन कुमार।
चरखी दादरी। एसडीएम नवीन कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निवारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ही सरकार के निर्देशानुसार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
मंगलवार को समाधान शिविर के दौरान 4 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का समाधान तत्परता के साथ किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अधिकांश योजनाएं परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड से संबंधित लोगों की समस्याओं का समाधान तत्परता से करना जरूरी है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
इस अवसर पर नगराधीश आशीष सांगवान, उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह, कृषि विभाग से विषय विशेषज्ञ डॉ. चंद्रभान श्योराण, उपायुक्त कार्यालय से शशि भारद्वाज आदि मौजूद रहे।