फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लिपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपजिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Mon, 17 Aug 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लिपिक एसोसिएशन के पदाधिकारी उपजिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा शिक्षा विभाग की लिपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसके बाद उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सतपाल शास्त्री को मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई जिला प्रधान अशोक व वरिष्ठ सदस्य राजीव भारद्वाज ने की।
विज्ञापन

ज्ञापन के जरिये ऑनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया को जल्द सुचारू करवाने, एसीपी मामलों से जुड़ी तकनीकी समस्या दूर करवाने, खाली पदों पर पदोन्नति करवाने, सीआरसी स्कूल में एक सहायक पद तैनात करवाने, डीईईओ में अधीक्षक व डीईओ कार्यालय में स्थापना अधिकारी पद तैनात करवाने, नूंह, मोरनी का स्पेशल भत्ता 10 हजार प्रति माह देने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करवाने, कच्चे कर्मी पक्के करवाने, समान काम समान वेतन व एक्सग्रेसिया नीति की शर्तें हटाने की मांग की गई।
जिला प्रधान ने बताया कि 25 अगस्त को मांगों के लिए शिक्षा सदन पंचकूला का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर राज्य उप महासचिव विजय लांबा ,राज्य कार्यकारिणी प्रधान संदीप सांगवान, राजेश लांबा,सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान यशपाल सांगवान, रामपाल, राजेश, महाबीर, गायत्री, संतोष, सुरेश देवी, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें