फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना

Sun, 15 Nov 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 शहर के ट्रांसपोर्ट चौक पर बनाए गए कृत्रिम घाट में खड़े होकरअस्ता चलगामी सूर्य कोअर्घ्य देती श् - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर रविवार को शहर में श्रद्धा और भक्तिभाव का माहौल देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर बनाए गए घाटों में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सूर्यदेव की आराधना की गई। शहर के ट्रांसपोर्ट चौक पर पूर्वांचल जन कल्याण समिति की ओर से कृत्रिम घाट तैयार किया गया। यहां व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके अलावा रासिवासिया धर्मशाला, चंपापुरी और गांधी नगर में भी पूर्वांचलवासियों ने अस्थायी जलकुंड बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
पूजा स्थलों पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और उन्होंने पर्व की परंपराओं में भागीदारी की। छठ महापर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना के साथ प्रसाद की शुद्धता का भी विशेष महत्व है। पर्व को लेकर घरों में महिलाएं मिट्टी के चूल्हे पर पारंपरिक पकवान तैयार कर रही हैं। इनमें ठेकुआ और खजूर प्रमुख हैं। गेहूं के आटे, गुड़, घी और सौंफ से तैयार होने वाला ठेकुआ छठ पूजा का सबसे प्रमुख प्रसाद माना जाता है।
विज्ञापन

महिलाएं आटा गूंथकर पारंपरिक सांचों की सहायता से ठेकुआ को अलग-अलग आकृतियां देती हैं और फिर घी या तेल में सुनहरा होने तक तलती हैं। परिवार की महिलाएं सामूहिक रूप से प्रसाद तैयार करती हैं। इस दौरान घरों में नई पीढ़ी को भी पारंपरिक विधि और रीति-रिवाजों से परिचित कराया जाता है। मिट्टी के चूल्हे पर तैयार होने वाले पकवानों को पूजा में विशेष पवित्रता के साथ शामिल किया जाता है। छठ का प्रसाद केवल खानपान तक सीमित नहीं है बल्कि यह आस्था, शुद्धता, पारिवारिक एकजुटता और पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें