फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: माटी कला को बढ़ावा देने के लिए सोलर चाक और इलेक्ट्रॉनिक भट्ठी उपलब्ध करवाएगा बोर्ड

Sun, 15 Nov 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चेयरमैन का स्वागत करते हुए प्रजापति समाज के लोग।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। माटी कला को बढ़ावा देने और इससे जुड़े कारीगरों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से माटी कला बोर्ड के चेयरमैन अनूप कुमार ने दादरी जिले का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। दादरी स्थित प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति समाज के लोगों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा बौंद स्थित धर्मशाला में अत्तर सरपंच के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं रानीला गांव में अजीत मास्टर की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया। दादरी की प्रजापति धर्मशाला में समाज के लोगों से बातचीत करते हुए चेयरमैन ने माटी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सोलर ऊर्जा से चलने वाले चाक और इलेक्ट्रॉनिक भट्ठी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इन आधुनिक उपकरणों से कारीगरों को काम करने में सुविधा मिलेगी और माटी कला को नई पहचान मिलेगी।
उन्होंने आगामी गीता महोत्सव में माटी कला से जुड़े कारीगरों को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने के लिए स्टॉल उपलब्ध करवाने की बात कही। इसके लिए इच्छुक लोगों से नाम मांगे गए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि कारीगरों को जल्द ही आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान बलबीर, सतीश मास्टर, अजीत रानीला, अत्तर सरपंच, विनोद प्रधान, राजबीर प्रधान, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें