फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रणदीप सिंह सुरजेवाला के एक कथित वायरल वीडियो पर जताया एतराज

Sat, 18 Jul 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला अध्यक्ष बलराज खरेरा की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के एक कथित वायरल वीडियो पर एतराज जताया गया। मोर्चा जिला अध्यक्ष बलराज खरेरा ने कहा कि वीडियो में अनुसूचित जाति समाज के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। बलराज ने कहा कि यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही टिप्पणी सही है तो यह अनुसूचित जाति समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए और रणदीप सिंह सुरजेवाला को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और किसी भी समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई तो भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर राजू, राम भगत डाबला, नितेश दुग्गल, राकेश डाबला, मुन्नी देवी, सुरेश खरकिया, विनोद मोरवाल, बिजेंद्र डाबला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें