फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दक्षिणी हरियाणा जिलों के नंबरदारों ने मांगों के लिए उठाई आवाज

Thu, 25 Dec 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रेवाड़ी में आयोजित सम्मेलन में शामिल नंबरदार।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता और जिला प्रधान नंबरदार राजेश पैंतावास खुर्द ने बताया कि दक्षिण हरियाणा के जिलों के नंबरदारों ने रेवाड़ी मेंं आयोजित सम्मेलन में मांगों के लिए आवाज उठाई है।
विज्ञापन

नंबरदार राजेश ने बताया कि उनकी मांगों में नए नंबरदारों की नियुक्ति करना,नंबरदारी प्रथा को पीढ़ी दर पीढ़ी बनाए रखना, सरबरा नंबरदार की रुकी हुई फाइलों को जारी करना, नंबरदारों का मानदेय 3000 प्रति माह से बढ़ाना, हरियाणा रोडवेज की बसों में नंबरदारों का तहसील और जिला स्तर तक आने-जाने का किराया महीने के लिए लागू करना। 60 साल के ऊपर के नंबरदारों का मेडिकल और 75 साल से ऊपर के नंबरदारों की सेवानिवृत्ति बंद करना आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन मांगों के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलने पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें