फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी जिले में मतदाताओं की संख्या हुई 4,06,316

Thu, 19 Sep 2024 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में मतदाताओं की संख्या अब 4,06,316 हो गई है। इनमें से 2,14,072 पुरुष और 1,92,243 महिला व एक मंगलामुखी समाज का मतदाता है। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,97,966 और दादरी विधानसभा क्षेत्र में 2,08,350 मतदाता हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार गत 2 सितंबर तक वोट बनवाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए और 12 सितंबर को उन पर अंतिम फैसला लिया गया। इसके बाद जिला में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़ गई।
दादरी विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या 98,599 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,09,751 है। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 93,644 महिला और 1,04,321 पुरुष व एक मंगलामुखी समाज का मतदाता है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि आयु के अनुसार मतदाताओं का विभाजन किया जाए तो जिले में 201 मतदाता ऐसे हैं जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक है और 5105 मतदाता ऐसे हैं जिनकी आयु 85 वर्ष से 100 वर्ष के बीच है। जिला में 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 11458 है। जिला में 2423 दिव्यांग और 7858 सर्विस मतदाता भी हैं।


दादरी विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक उम्र के 85 मतदाता
उपायुक्त ने बताया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक आयु के 85 मतदाता, 85 से 100 वर्ष आयु के 2410 और 18-19 वर्ष आयु के 5737 मतदाता हैं। दादरी विधानसभा क्षेत्र में सर्विस वोटर की संख्या 3929 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1209 है। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक आयु के 116 और 85 से 100 वर्ष की आयु के 2695 व 18-19 वर्ष की आयु के 5721 मतदाता है। यहां पर 1215 दिव्यांग और 3929 सर्विस मतदाता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें