फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप ने निर्माणाधीन बैंक्वेट हाल और तीन बिल्डिंग की सील

विज्ञापन
नोटिस चस्पा करता नप कर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बिना नक्शा पास करवाए भवनों का निर्माण करवाने वालों के खिलाफ नगर परिषद अधिकारियों ने नजर टेढ़ी कर ली है। मंगलवार को नप टीम ने शहर में निर्माणाधीन एक वैंक्वेट हाल और तीन बिल्डिंग को सील कर दिया है। बीआई राकेश श्योराण ने मंगलवार को चार भवन सील करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

नप सचिव प्रशांत पाराशर की अगुवाई में चार सदस्यीय नप टीम ने मंगलवार को शहर में कार्रवाई की। टीम में बिल्डिंग इंस्पेक्टर राकेश श्योराण भी शामिल रहे। दोपहर तीन बजे टीम ने कार्रवाई शुरू की जो शाम करीब साढ़े चार बजे तक चली। इस दौरान रोहतक रोड और बस स्टैंड रोड पर निर्माणाधीन चार भवनों को सील किया गया, जिनमें एक वैंक्वेट हाल भी शामिल है।
दोपहर तीन बजे नप टीम पहले घिकाड़ा मोड़ के समीप निर्माणाधीन भवन में पहुंची। नप टीम को वहां निर्माण कार्य होता मिला। इसके बाद अधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और भवन को सील कर दिया। इसके बाद नप टीम रेस्ट हाउस मोड़ के समीप निर्माणाधीन बिल्डिंग में पहुंची। बीआई राकेश श्योराण ने बताया कि यहां रिहायशी नक्शा पास करवाकर बैंक्वेट हाल का निर्माण करवाया जा रहा था। इसको भी टीम ने तत्काल सील कर दिया। इसके बाद झज्जर घाटी क्षेत्र स्थित एक भवन और बस स्टैंड रोड पर नप कार्यालय के समीप भवन सील किया गया। बीआई ने बताया कि जो चौथा भवन सील किया गया है, उसका निर्माण नप की जमीन पर करवाने का भी अंदेशा है। इसकी पुष्टि के लिए बुधवार को नप का जमीन संबंधी रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिए जा चुके हैं नोटिस
बीआई राकेश श्योराण के अनुसार जिन चार भवनों को सील किया गया है उनके मालिकों को पहले हरियाणा म्यूनिसिपल एक्ट 1974 की धारा 208-ए के तहत नोटिस दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी उन्होंने नक्शा पास नहीं करवाया और निर्माण कार्य जारी रखा। इसके कारण मंगलवार को भवनों को सील करने की कार्रवाई की गई।
15 माह में 20 इमारतें सील कर चुकी नप टीम
करीब एक साल बाद नप टीम ने नक्शा पास करवाए बिना निर्माण कार्य करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इससे पहले जनवरी 2019 में नप टीम ने ग्राउंड में उतरकर कार्रवाई की थी। पिछले 15 माह की बात करें तो नप टीम 20 भवनों को सील कर चुकी है।
शहरी क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य शुरू करवाने से पहले नक्शा पास करवाना जरूरी है। बिना अनुमति के भवन निर्माण करवाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को एक बैंक्वेट हाल समेत चार भवन हमने सील किए हैं।
विज्ञापन

राकेश श्योराण, बीआई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें