फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नई खेल नर्सरियों के लिए अब जून के प्रथम सप्ताह तक करना होगा इंतजार

Tue, 16 Apr 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेल विभाग के पास पहुंचे थे 84 आवेदन, अप्रैल में शुरू होनी थीं नर्सरियां, चुनाव आचार संहिता की वजह से प्रक्रिया पर लगा विराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में नई खुलने वालीं खेल नर्सरियों के लिए अब जून के प्रथम सप्ताह तक इंतजार करना होगा। लोकसभा चुनाव आचार संहिता की वजह से प्रक्रिया पर विराम लग गया है। खेल विभाग के पास नई खेल नर्सरियों के लिए विभिन्न संस्थाओं के 84 आवेदन जमा हुए हैं। ये नर्सरियों अप्रैल माह में शुरू होनी थीं।
खेल नर्सरियों में विभिन्न खेलों का अभ्यास करवाया जाता है। इन खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों का दाखिला टेस्ट एवं ट्रायल के आधार पर होगा। सरकार की ओर से खिलाड़ियों को डाइट भत्ता भी दिया जाएगा। आयु वर्ग आठ से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रति माह व 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 रुपये डाइट भत्ता दिया जाता है। खेल नर्सरियों में एनआईएस कोच की तैनाती होती है।
विज्ञापन

सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के अलावा एकेडमी संचालकों ने भी नई नर्सरियों के लिए आवेदन कर रखे हैं। नर्सरी खोलने के लिए संस्था के पास खेल मैदान व अन्य आवश्यक संसाधन होना जरूरी हैं। जैसे ही आचार संहिता खत्म होगी, मौके पर जाकर नर्सरियों का भौतिक सत्यापन होगा। जो भी संस्था सत्यापन में खरा उतरेगी उसे ही खेल नर्सरी शुरू करने के लिए अनुमति दी जाएगी। एक नर्सरी में 25 से ज्यादा खिलाड़ी एडमिशन नहीं ले सकेंगे। 10 खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा, ताकि बीच में कोई खिलाड़ी किसी कारणवश छोड़ जाए तो प्रतीक्षा सूची वाले खिलाड़ी को दाखिल कर लिया जाएगा। एक नर्सरी में एक कोच तैनात किया जाता है।

इन खेलों की हैं नर्सरी
जिले में पूर्व में वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, फुटबाल व एथलीट के विभिन्न इवेंट की खेल नर्सरियां संचालित थी। जिले में विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं जो समय- समय पर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। जिले के खिलाड़ियों की वाॅलीबाल, कुश्ती, फुटबाल, एथलीट इवेंट, बैडमिंटन, तैराकी, कराटे, ताइक्वांडो व कबड्डी गेम्स में ज्यादा रुचि है। कई गांवों में राजीव गांधी व मिनी खेल स्टेडियम भी हैं, जिनमें करीब 800 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। खेल स्टेडियमों में खेलों के सामान की भी जरूरत है।
विज्ञापन


आचार संहिता के चलते रुक गई प्रक्रिया : डीएसओ
नई नर्सरियों के लिए 84 आवेदन पहुंचे हैं। 15 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि थी। 16 मार्च से आचार संहिता लागू हो गई थी। आचार संहिता की वजह से अगली प्रक्रिया पर रोक लग गई है। आचार संहिता खत्म होने के बाद मौके पर जाकर खेल सुविधाओं का आकलन किया जाएगा। जिस संस्था के पास सभी आवश्यक खेल सुविधाएं मिलेंगी, उसे ही नर्सरी खोलने की मान्यता दी जाएगी। अब 10 जून से नर्सरियों की यह प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। - बस्तीराम, जिला खेल अधिकारी, खेल विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें