फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मीट की 7 दुकानों को दो दिन में बंद करने का नोटिस

Wed, 23 Sep 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गुरुद्वारा के पीछे स्थित मीट मार्केट।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा के पीछे शहर की आबादी के बीच चल रही मीट मार्केट को बंद करवाने के लिए नगर परिषद ने स्थानीय दुकानदारों को नोटिस देकर 7 मीट की दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए 21 सितंबर को संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से इस मुद्दे को अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर छपने के बाद हरकत में आए नगर परिषद ने मीट मार्केट के दुकानदारों को नोटिस जारी मीट की दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
शहर के गुरुद्वारा के पीछे स्थित आबादी के बीच पिछले लंबे समय से मीट की अवैध दुकानें चलाई जा रही थीं। स्थानीय दुकानदार मीट बेचने के अलावा सड़क के बीच ही मीट के अवशेष डाल रहे थे। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था वहीं लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही थीं। इससे परेशान लोग कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करवा चुके थे लेकिन अधिकारी अनसुना कर समाधान को दरकिनार कर देते थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की गंभीर परेशानी को देखते हुए संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से सोमवार को प्रकाशित इस मुद्दे को, सड़कों पर फेंक रहे मांस के अवशेष, दुकानें आबादी से बाहर शिफ्ट करने की मांग, नामक शीर्षक के साथ प्रमुखता से छापा गया था।
इसके बाद जागे नगर परिषद अधिकारियों ने मीट मार्केट का निरीक्षण किया गया और संबंधित 7 दुकानदारों की पहचान कर दो दिन का नोटिस भिजवाया गया है। नोटिस के माध्यम से नगर परिषद के अधिकारियों ने दुकानदारों को तय समय में मीट की दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए हैं। अगर उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें