फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़कों से सफेद पट्टियां गायब धुंध के दौरान हादसों का अंदेशा

Mon, 03 Nov 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 334बी दादरी-बाढड़ा मार्ग पर गायब सफेद पट्टी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले की सड़कों से गायब सफेद पट्टियां आने वाले धुंध के सीजन में लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। आमतौर पर नवंबर महीने की शुरुआत में ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में सड़कों के किनारों व बीच में बनीं सफेद पट्टियां ही चालकों को वाहन की सही दिशा दिखाने का काम करती हैं।
जिले की अधिकतर सड़कों से ये पट्टियां या तो पूरी तरह मिट चुकी हैं या कई जगहों पर कभी बनाई ही नहीं गईं। संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण हालात ये हैं कि कुछ जगहों पर नई बनीं सड़कों पर भी सफेद पट्टी का काम अधूरा पड़ा है। जबकि जर्जर सड़कों पर सफेद पट्टियां मिट चुकी हैं।
विज्ञापन

धुंध के दौरान जब दृश्यता बेहद कम हो जाती है, तब सड़क किनारे या बीच में बनीं सफेद पट्टियां वाहन चालकों के लिए दिशासूचक का काम करती हैं। खासकर रात के समय या सुबह के वक्त जब धुंध छाई रहती है तो वाहन चालक इन्हीं पट्टियों के सहारे सुरक्षित आगे बढ़ते हैं। जिले की सड़कों पर इन पट्टियों के मिट जाने से हादसों की आशंका काफी बढ़ गई है।
विभाग कर रहे अनदेखी : वाहन चालकों का कहना है कि हर साल यही हाल होता है। धुंध शुरू होने के बाद हादसे बढ़ते हैं, तब जाकर विभाग सक्रिय होते हैं। एक साल पहले भी यही स्थिति बनी थी और धुंध के दौरान ही सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाई गई थीं। इस बार भी नवंबर माह शुरू हो चुका है लेकिन अब तक सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। पिछले महीने उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने भी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सभी सड़कों पर सफेद पट्टी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

हादसों का बना रहता है अंदेशा : दादरी से गुजरने वाले नेशनल हाईवे भी कई स्थानों पर जर्जर अवस्था में हैं। दादरी-झज्जर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इनके अलावा, दादरी-कनीना रोड पर भी सड़क की हालत सही नहीं है। स्थानीय वाहन चालक बताते हैं कि रात में जब धुंध होती है तो सड़क और किनारे के बीच फर्क समझना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि पिछले साल कई बार वाहन सड़क से नीचे उतर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें