फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो दिन से बिजली गुल, गुस्साए ग्रामीण देर रात पहुंचे सब स्टेशन

Mon, 16 Jun 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बिजली सब स्टेशन में पहुंचकर रोष प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: सूत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। दो दिन से बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर शनिवार रात चार गांवों के लोगों का सब्र जवाब दे गया। इन गांवों के लोग लामबंद होकर पावर सब स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूदा बिजली व्यवस्था को लेकर रोष जताया। साथ ही निगम अधिकारियों व प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की।
शुक्रवार को तेज तूफान और बारिश से कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए थे। इसके कारण दो दिन से बिजली बाधित है। बिजली नहीं आने और अत्यधिक गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। पीने के पानी की भी समस्या बनी हुई है। इससे परेशान मांढ़ी हरिया, मांढ़ी पिरानु, मांढ़ी केहर के ग्रामीण बिजली सब स्टेशन पर पहुंच गए। वहां उन्होंने व्यवस्था को लेकर रोष जताया। वहीं, इस दौरान दो ठेकेदारों में कहासुनी भी हो गई।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच आनंद सिंह ने बिजली विभाग के एसडीओ से बात कर सूचना दी तो एसडीओ ने एक घंटे में बिजली चालू करवाने की बात कहकर मामले को शांत किया। ग्रामीणों का कहना है कि आंधी व बारिश से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी बेपटरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रीतम शर्मा, अशोक कुमार, सरपंच मनोज कुमार, राजपाल दांगी, मास्टर अशोक, सज्जन सिंह, संदीप कुमार, अमित कुमार, कृष्ण यादव व राजकुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें