फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हड़ौदा कलां और हड़ौदी में पेयजल संकट

Mon, 16 Jun 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव हड़ोदी में जेनरेटर से पेयजल सप्लाई करते हुए ग्रामीण। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव हड़ौदा कलां व हड़ौदी में बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण किराये के जेनरेटर से जलघर की मोटर चलाने के लिए मजबूर हैं। वहीं, समस्या का स्थायी समाधान न होने से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।
ग्रामीण जगबीर चांदनी, सुनील कुमार, कालूराम, नरेश, राजबीर ने बताया कि शुक्रवार शाम को आंधी व बारिश के कारण बिजली के पोल टूट गए थे। रविवार को तीन दिन बीत चुके हैं। गांव की बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। ग्रामीण गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों को अवगत करवाया जा चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि किराये के जेनरेटर से जलघर की मोटर चलाकर पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को आंधी की वजह से बाढड़ा क्षेत्र के गांव मांढ़ी हरिया, मांढ़ी केहर, बिलावल, बिंद्राबन में पेड़ व बिजली के पोल टूट गए। टिन शेड व खेतों में लगी सोलर प्लेट आदि टूटने के कारण काफी नुकसान हुआ है।
कुछ स्थानों पर तो शनिवार को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई थी जबकि हड़ौदा कलां व हड़ौदी में रविवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें