फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रेलवे से मिली एनओसी, पाइपलाइन डालने का काम शुरू

Fri, 26 Jan 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बीकानेर रेल मंडल से एनओसी मिलने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने रोहतक रोड रेलवे फाटक के पास पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही विभाग रेलवे लाइन के नीचे 60 मीटर की दूरी में भूमिगत पाइपलाइन डाल देगा। इसके बाद डुंगरवाला जोहड़ से लेकर एसटीपी तक पाइपलाइन डालने की परियोजना पर भी जल्द काम पूरा हो जाएगा। इस परियोजना का असर इस मानसून सत्र में दिखेगा।
विज्ञापन

पिछले छह माह से रेलवे मंडल से एनओसी न मिलने के कारण पाइप लाइन डालने कार्य को अधर में अटका था। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई स्वयं बीकानेर पहुंचकर हाल ही में एनओसी लेकर आए और एनओसी मिलते ही अब पाइपलाइन डालने का काम शुरू करवा दिया गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइन डुंगरवाला से जोहड़ से समसपुर एसटीपी तक जानी है।
शहर में बनने वाली जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग डुंगरवाला जोहड़ से समसपुर एसटीपी तक 560 एमएम की पाइप लाइन बिछाने का कार्य करवा रहा है। रोहतक रोड पर रेल लाइन आ जाने के चलते ये काम बीच में रोकना पड़ा था और इसके बाद से ही रेलवे से एनओसी मिलने का इंतजार था। अब ये इंतजार खत्म होते ही विभाग ने पाइपलाइन डालने का काम शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन


- 3 मीटर गहराई में डाले जाएंगे लोहे के पाइप
जनस्वास्थ्य विभाग रोहतक रोड रेलवे लाइन के तीन मीटर नीचे गहराई में पाइप लाइन बिछाएगा। 700 एमएम मोटा लोहे का पाइप यहां डाला जाएगा ताकि लाइनों से रेल के गुजरने के चलते इसे कोई नुकसान न पहुंचे।
- 10.40 लाख जमा करवाने के बाद मिली एनओसी
जनस्वास्थ्य विभाग ने रेलवे से 60 मीटर क्षेत्र में कार्य करने के लिए रेल मंडल को बीटी बिल के नाम पर 10.30 लाख रुपये जमा करवाए गए। इसके बाद ही बीकानेर मंडल ने कार्य करने की एनओसी जारी की। इसके लिए करीब छह माह से यह कार्य रुका था।

रोहतक रोड रेलवे लाइन के नीचे पाइप लाइन बिछाने के लिए रेलवे मंडल से एनओसी मिल गई है। इसके बाद हमने इस क्षेत्र में कार्य शुरू करवा दिया है। लगभग 20 दिनों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - बृजेश जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें