फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली निगम के जेई और फोरमैन पर होटल संचालक से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने का केस

Fri, 26 Jan 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के इसी सिटी थाने में दर्ज किया गया है जेई और फोरमैन के खिलाफ केस। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के लोहारू रोड निवासी एक महिला ने बिजली निगम के जेई और फोरमैन पर 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने जेई सुमित और फोरमैन नवरत्न के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता भतेरी देवी ने एसपी कार्यालय में अर्जी दी। इसमें महिला ने बताया कि उन्होंने शहर के लोहारू रोड पर होटल खोला है और उनका आवास भी वहीं है। इसी बीच 26 दिसंबर 23 को सुबह करीब सवा नौ बजे फोरमैन नवरत्न की टीम ने उनके होटल पर छापा मारा। महिला ने उन्हें बताया कि उन्होंने दस किलोवाट क्षमता के बिजली संयोजन के लिए 12 दिसंबर को आवेदन किया था। यह आवेदन 20 दिसंबर को स्वीकृत हो चुका है।
महिला का आरोप है कि फोरमैन ने जेई सुमित से मिलीभगत कर उनके होटल पर छापा मारा और बिजली चोरी की एलएल-1 न भरने के एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी। महिला ने बताया कि उन्होंने जेई के चालक के किसी परिचित को दस हजार रुपये दिए। इसकी वीडियाे रिकॉर्डिंग उनके पास है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें