बाढड़ा। जापान के नागोया में चल रहे एशियाई पैरा गेम्स-2026 में चरखी दादरी जिले के गांव नांधा के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीतेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में स्वर्ण और रजत पदक जीते। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पुरुष सिंगल्स की एसएल-3 कैटेगरी के फाइनल में नीतेश का मुकाबला देश के दिग्गज खिलाड़ी प्रमोद भगत से हुआ। नीतेश ने दमदार खेल दिखाते हुए 21-18, 21-16 से सीधे गेमों में जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
नीतेश की दोहरी पदक जीत पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नीतेश की मेहनत और दृढ़ संकल्प ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।