फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रातों में मंदिर समेत नौ दुकानों में चोरी

विज्ञापन
निर्माणाधीन जलेबी चौक के समीप से बरामद हुआ गल्ला। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर जिले में चोरों की सक्रियता रही। 25 और 26 जनवरी को चोरों ने एक मंदिर समेत नौ दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने कपूरी नहर के समीप स्थित दो दुकानों के शटर उखाड़कर हजारों का सामान चोरी किया, जबकि लाडावास के मंदिर से दानपात्र और शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित एक दुकान से गल्ला चोरी कर लिया। सिटी थाना पुलिस ने चुराया गल्ला निर्माणाधीन जलेबी चौक के समीप से बरामद किया है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की रात चोरों ने बधवाना अड्डा स्थित एक ज्वेलर्स शॉप समेत छह दुकानों के ताले चटकाकर हजारों की नकदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की इन वारदात पर संज्ञान लेते हुए दादरी सिटी थाना पुलिस, झोझूकलां और बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं। जिले में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। पिछले एक सप्ताह में चोरी की 13 वारदात हो चुकी है, जिससे व्यापारी और लोग चिंतित हैं।
केस-1- साथ वाली दुकान पर गया दुकानदार, गल्ला ले गया चोर
पुलिस को दी शिकायत में दीपक मित्तल ने बताया कि उसकी पुरानी अनाज मंडी में मित्तल फर्म के नाम से दुकान है। 26 जनवरी की शाम वह किसी काम से साथ वाली दुकान पर गया था। कुछ देर बाद जब वो वापस दुकान पर पहुंचा तो उसे गल्ला चोरी मिला। गल्ले में 24 हजार रुपये और जमीन संबंधित जरूरी कागजात थे। बुधवार सुबह मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी की फुटेज जांची। बाद में पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित निर्माणाधीन जलेबी चौक के समीप से गल्ला बरामद कर लिया। गल्ले में में कागजात तो हैं, लेकिन नकदी गायब है। फुटेज में लाल टोपा पहना एक व्यक्ति कैद हुआ है।
विज्ञापन

केस-2- 15 हजार की नगदी से भरा दानपात्र ले गए चोर
लाडावास में निर्माणाधीन बाबा जोहड़ वाला मंदिर से चोर नकदी से भरा दानपात्र ले गए। बाढड़ा थाना पुलिस ने गांव निवासी रणबीर सिंह ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मंदिर में रखे गल्ले में करीब पंद्रह हजार की नकदी थी। 25 जनवरी की सुबह जब वह मंदिर पहुंचा तो वहां से दानपात्र चोरी मिला। चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर दानपात्र चुराया है। पुलिस ने शिकायत के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
केस-3- झोझूकलां में उखाड़े अगल-बगल की दो दुकानों के शटर
चिड़िया पुलिस चौकी को दी शिकायत में वार्ड-12 निवासी ललित ने बताया कि उसने कपूरी नहर के समीप दुकान है। 25 जनवरी शाम को वह दुकान बंद करके घर आया था। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा, तो शटर उखड़ा मिला। अंदर जाकर देखा तो चायपत्ती का एक कट्टा, सिगरेट की कई डब्बियों समेत अन्य सामान और 20 हजार रुपये चोरी मिले। इसके अलावा टिकान कलां निवासी बलबीर की दुकान का शटर उखाड़कर भी चोर हजारों का सामान ले गए। झोझूकलां थाने में इस संबंध में केस दर्ज किया गया है।
केस-4- बधवाना में ज्वेलर्स शॉप से चुराए आभूषण व चांदी के बर्तन
झोझूकलां थाना पुलिस को दी शिकायत में जावा निवासी सुरेंद्र सोनी ने बताया कि उसकी बधवाना अड्डा पर ज्वेलर्स की शॉप है। 27 जनवरी को जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर उखड़ा मिला। चोर उसकी दुकान से दो किलो 600 ग्राम पुरानी चांदी, एक किलो 300 ग्राम चांदी की मूर्तियां, 10 सोने की नोज पिन, एक किलोग्राम चांदी के बर्तन, 15 जोड़ी पाजेब और एक हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरी इसके साथ लगते किराना स्टोर से 96 बीडी के पैकेट, 100 डिब्बी सिगरेट, चार किलो काजू, एटीएम कार्ड, चेक बुक, पैन कार्ड और बाइक की आरसी ले गए। इसके अलावा चोर मार्केट स्थित दो इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप से हजारों का सामान और मिष्ठान भंडार से सात हजार रुपये समेत अन्य सामान पर चोरी कर फरार हो गए। झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
पिछले कुछ समय में ये हो चुकीं चोरी और लूट की घटनाएं
- करीब ढाई माह पहले बाइक सवार युवकों ने कपूरी शराब ठेका के सेल्समैन से पिस्टल के बल पर 30 हजार की नकदी छीन ली थी।
- कलियाणा मोड़ स्थित शराब ठेका से भी डिजायर सवार बदमाश पिस्टल के बल पर सेल्समैन से 30 हजार की नकदी छीन ले गया था।
- करीब डेढ़ माह पहले पुरानी अनाज मंडी स्थित एक आढ़ती से चोरी पिस्टल के बल पर डेढ़ लाख छीन ले गए थे। एक व्यक्ति को वो गोली भी मार गए थे।
- करीब पंद्रह दिन पहले एमसी कॉलोनी स्थित एक घर के ताले चटकाकर चोर घरेलू सामान समेत नकदी ले गए थे। यह मामला ट्रेस हो चुका है।
- एक सप्ताह पूर्व रासीवासिया मार्केट स्थित दो दुकानों के शटर उखाड़कर चोरों ने हजारों के सामान पर हाथ साफ कर लिया था।

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध व्यक्ति।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें