फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: समसपुर टी-पॉइंट पर रातभर चली नाइट चेकिंग, 180 वाहनों की जांच, 11 के काटे चालान

Wed, 18 Nov 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रात को वाहनों की जांच करते  पुलिसकर्मी
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने सोमवार रात अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष नाइट चेकिंग अभियान चलाया। 16-17 नवंबर की मध्यरात्रि को समसपुर टी-पॉइंट पर 180 वाहनों की जांच की गई जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 11 चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

यह अभियान पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशों पर जिला पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. के मार्गदर्शन में चला। डीएसपी धीरज कुमार ने इसकी कमान संभाली जिसमें इंस्पेक्टर महाबीर के नेतृत्व में 16 पुलिसकर्मी शामिल थे।
इसका उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, नशा तस्करी पर अंकुश लगाना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना था। पुलिस टीम ने नाके से गुजरने वाले सभी वाहनों की बारीकी से जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 11 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें