फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। एनएचएम कर्मचारियों ने दो घंटे काम का बहिष्कार करते हुए मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के जिला प्रधान महेंद्र ने बताया कि एनएचएम कर्मियों को तुगलकी फरमानों के जरिये नौकरी से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि नूंह व जींद में कर्मचारियों को सेवामुक्त कर दिया गया है। ये कर्मचारी पिछले 10 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे थे। कर्मचारियों को बिना किसी कारण एवं नोटिस के नौकरी से हटा देना गलत है। एनएचएम कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जाना सरकार की कर्मचारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। इसे लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की अपील पर दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया गया। गेट मीटिंग के उपरांत सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया। महेंद्र ने बताया कि चार अगस्त को जिला में कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी जिसमें आपातकालीन सेवाएं बाधित नहीं रहेगी।
पांच अगस्त से हरियाणा के सभी जिलों में हड़ताल रहेगी अगर प्रदेश सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर अंजू, राजेश, संजय, शीला, कुलवीर, नरदीप, कृष्णा, राजेश, संजय, मनु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें