फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 50 हजार पौधे लगने से हरा-भरा होगा एनएच-152 डी

Tue, 04 Apr 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-152 डी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र से गुजर रहे एनएच-152 डी पर अब दूसरे चरण में खाली रही जगह पर 50 हजार पौधे और लगाए जाएंगे। पिछले मानसून सीजन में भी इस मार्ग के दोनों ओर पौधे लगाए गए थे। वन विभाग अपने अधीन क्षेत्र में यह पौधरोपण करेगा और नए पौधे लगने के बाद नेशनल हाईवे-152 डी पर हरियाली बढ़ेगी जिसका सीधे तौर पर लाभ वाहन चालकों को मिलेगा।
विज्ञापन

एनएच-152 डी निर्माण करते समय हरे पेड़ काटने पड़े हैं। अब इनकी जगह नई पौध लगाकर पेड़ बनाया जाएगा ताकि आसपास का एरिया हरा-भरा हो सके। पेड़ों की कमी की वजह से ही मानसून सीजन में बारिश कम हो रही है। पेड़ वर्षा लाने में सहायक होते हैं। पेड़ों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से हर साल पौधरोपण किया जाता है। गर्मी में पानी की किल्लत होने पर टैंकों से सिंचाई की जाती है ताकि रोपित किए गए पौधे समय पर पेड़ का रूप ले सकें। जिले में 15 लाख 39 हजार पेड़ हैं अब इनकी संख्या बढ़ाने की दिशा में काम हो रहा है।

हर साल सड़क निर्माण व अन्य विकास कार्यों के चलते हरे पेड़ काटने पड़ते हैं जिससे उनकी संख्या बढ़ नहीं पाती है। नए पौधे मुश्किल से 30 से 40 प्रतिशत ही पेड़ का रूप ले पाते हैं। विभिन्न कारणों से ये पौधे नष्ट हो जाते हैं। नहरों व सड़कों के दोनों ओर भी विभाग ने पेड़ लगा रखे हैं। पंचायत की खाली जमीन, स्कूल व कॉलेज आदि परिसरों में भी पौधरोपण किया जाता है।
विज्ञापन

- इन प्रजातियों की पौध रोपी जाएगी

वन विभाग जिले से गुजरने वाले एनएच-152 डी के दोनों ओर दूसरे चरण के तहत 50 हजार पौधे और लगाएगा। इसके तहत गुलमोहर, शीशम, पापड़ी, बकाण आदि प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। विभाग इसके लिए नर्सरियों में पौध तैयार कर रहा है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में विभाग बारिश होने के बाद राष्ट्रीय मार्ग पर पौधरोपण शुरू करेगा।
- गत अगस्त से फर्राटा भर रहे वाहन

एनएच-152 डी सिक्स लेन है। इसके दोनों ओर फिलहाल काफी संख्या में जगह खाली पड़ी है जहां पौधरोपण किया जा सकता है। गत अगस्त से इसे वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया है। नेशनल हाईवे बनने से दादरी से जयपुर और चंडीगढ़ का सफर काफी आसान हो गया।




विभाग आने वाले मानसून सीजन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौधरोपण करेगा। करीब 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए पौध तैयार की जा रही है। इस मार्ग के दोनों ओर हरियाली की जाएगी।
विज्ञापन


चंदन सिंह, वन रक्षक, वन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें