फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गोपी सीएचसी के बंद कमरे में 10 माह से धूल फांक रही नई एक्स-रे मशीन

Wed, 16 Oct 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 गोपी गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।
विज्ञापन
बाढड़ा। गोपी गांव स्थित सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में पिछले 10 माह से नई एक्स-रे मशीन बंद कमरे में धूल फांक रही है। मशीन मिलने के बाद भी अब तक स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारी मरीजों के लिए सुविधा शुरू नहीं कर पाए हैं। फिलहाल मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए दादरी मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गोपी के सीएचसी में दिसंबर 2023 में एक्स-रे मशीन इंस्टॉल करवाई थी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी तक एक्स-रे सुविधा शुरू करवाने का दावा किया था। नई मशीन सी-आर सिस्टम युक्त नहीं होने की वजह से सीएचसी में डार्क रूम तैयार किया जाना था, लेकिन अब तक सीएचसी प्रबंधन समिति डार्क रूम की व्यवस्था नहीं कर पाई है जबकि सी-आर सिस्टम भी मुख्यालय से नहीं मिला है। इसके चलते लंबा समय गुजर जाने के बाद भी नई एक्स-रे मशीन शो-पीस बनी है।


नवंबर में पहुंची थी 2 एक्स-रे मशीन, दिसंबर में हुईं थी इंस्टॉल
नवंबर माह में ही गोपी के अलावा झोझूकलां सीएचसी के लिए एक्स-रे मशीन पहुंच गई थी। दो मशीनों को गोपी और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कक्ष में विभाग स्थापित करवा चुका है। यह मशीन बिना सीआर सिस्टम की हैं और इसके चलते एक्स-रे सुविधा शुरू करने के लिए डार्क रूम की दरकार है। हालांकि सी-आर सिस्टम की मांग मुख्यालय भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन



एक्स-रे सुविधा शुरू होने से होंगे ये लाभ
जिले में नागरिक अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सीएचसी और 12 पीएचसी समेत 17 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से केवल नागरिक अस्पताल में एक्स-रे सुविधा शुरू है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मरीज पूर्णतया नागरिक अस्पताल पर निर्भर हैं। ऐसे में यहां ज्यादा कार्यभार रहता है। प्रतिदिन करीब 150 से अधिक एक्स-रे नागरिक अस्पताल में होते हैं और गोपी सीएचसी में ये सुविधा शुरू होने के बाद यहां का कार्यभार कम होगा जबकि बाढड़ा क्षेत्र के मरीजों को दादरी आने-जाने में 80 किलोमीटर की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।





मशीन हमें मिल चुकी है जबकि सी-आर सिस्टम आने का इंतजार है। इस संबंध में मुख्यालय डिमांड भेजी जा चुकी है। सी-आर सिस्टम मिलते ही एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. प्रीतम, मेडिकल ऑफिसर, गोपी सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें