फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रामनगर विहार कॉलोनी से 21 दिनों में 70 प्रतिशत हुई पानी की निकासी

Wed, 16 Oct 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोहारू रोड स्थित रामनगर विहार कॉलोनी से 21 दिन बीतने पर भी करीब 70 फीसदी पानी की निकासी हो पाई है। यहां 6 मोटरें लगाकर पानी की निकासी की जा रही है। कॉलोनी में भरा पानी जनस्वास्थ्य विभाग चरखी गांव के समीप लोहारू कैनाल में डाल रहा है।
विज्ञापन

बता दें लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी में बारिश का पानी भरने के बाद लोगों ने आक्रोश जताया था। पहले जहां डीसी आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया तो इसके अगले दिन एनएच 334-बी पर तीन घंटे तक जाम लगाया गया था। लोगों के मोर्चा खोलने के बाद और प्रशासन के समस्या का समाधान करने के निर्देश देने के बाद जनस्वास्थ्य और सिंचाई विभाग के अधिकारी हरकत में आए थे और उन्होंने पंप सेट लगाकर व पाइप बिछवाकर पानी की निकासी शुरू की थी।
कॉलोनीवासियों की मानें तो पानी निकासी शुरू हुए 21 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पूर्णतया जलभराव से राहत नहीं मिल पाई है। उनका कहना है कि अगर प्रबंध और पुख्ता हो जाए तो उन्हें समस्या से जल्दी राहत मिल जाएगी। लोगों ने बताया कि प्रदर्शन से पहले कॉलोनी में ढाई से तीन फुट तक पानी भर गया था और उस दौरान लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन


कॉलोनी में बने हैं करीब 250 मकान
शहर के लोहारू रोड स्थित एक्सटेंशन कॉलोनी में करीब 250 मकान हैं और यहां की आबादी एक हजार से ज्यादा है। एक माह पहले हुई बारिश से कॉलोनी में काफी पानी भर गया था, जिसके चलते लोगों को अपने मकान छोड़कर दूसरी जगह भी शिफ्ट होना पड़ा था।

10 से 50 एचपी की मोटरें लगाकर निकाला जा रहा पानी
सिंचाई विभाग ने 30 व 10 एचपी की 2 मोटरें लोहारू रोड पर लगा रखी हैं। इनके अलावा एक 50 एचपी की मोटर ओवरब्रिज के पास, 2 मोटरें कॉलोनी की गलियों में भरे पानी निकासी के लिए और दो मोटरें नहर पर पानी उठान के लिए लगाई गई हैं। करीब ढाई किलोमीटर लंबी अस्थायी पाइप लाइन बिछाकर नहर तक पानी पहुंचाया जा रहा है।

12 गलियों में आवागमन हुआ सुचारू
जिला प्रशासन ने गलियों से पानी निकासी के साथ मिट्टी डलवाने का कार्य भी करवाया है। कॉलोनी में बनी सभी 12 गलियों में लोगों ने अवागमन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल कॉलोनी के बाहरी क्षेत्रों में 30 प्रतिशत तक जलभराव की समस्या रह गई है।

लोग बोले: हर प्वाइंट की कर रहे निगरानी
- कॉलोनी के लोग लगातार हर प्वाइंट की निगरानी कर रहे हैं, ताकि कोई शरारती तत्व पानी निकासी के लिए डाली गई लाइन को नुकसान न पहुंचा सके। प्रशासन को जल्द पानी निकासी करवानी चाहिए।
संदीप, कॉलोनी निवासी
- लगातार एक माह से संघर्ष करने के बाद कॉलोनी से पानी की निकासी हो पाई है। एक माह से घर के सारे काम छोड़कर यहां मोटरों की देखभाल कर रहे हैं। सभी कॉलोनीवासी परेशान थे, अब थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र, कॉलोनी निवासी

हमने प्रभावित कॉलोनी से पानी की निकासी करवा दी है। बाहरी क्षेत्र में लगभग 30 प्रतिशत पानी बचा हुआ है और उसकी निकासी भी जल्द करवा दी जाएगी।
रामपाल सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें