फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 5 टीमों के 50 कर्मियों की 5 दिन की कड़ी मेहनत 5 मिनट में फेल

विज्ञापन
खराब ट्रांसफार्मर को हटाने का कार्य करती टीम के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। पांच टीमों के 50 कर्मचारियों ने 5 दिन की कड़ी मेहनत के बाद हांसी से आए 16/20 एमवीए के 132/11 किलोवाट के नए ट्रांसफार्मर को प्लेटफार्म पर रखा। उसमें इंसुलेटिंग तेल डालने से लेकर सभी काम किए लेकिन चालू नहीं हुआ। रेवाड़ी से आई मीटर एंड प्रोटेक्शन टीम ने जांच के 4-5 मिनट बाद नए ट्रांसफार्मर को फेल घोषित कर दिया।
टीम के अनुसार, ट्रांसफार्मर में अंदरूनी खराबी है। यह काम नहीं कर रहा है। इसे वापस कंपनी में भेजा जाएगा। अब बिजली निगम की ओर से नारनौल से ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। इसके यहां नारनौल से आने और लगने में 3-4 दिन का समय लगेगा। इसके लिए दो अलग-अलग टीमें काम करेंगी। एक टीम नारनौल से ट्रांसफार्मर लेकर आएगी और दूसरी इस ट्रांसफार्मर को उतारने का काम करेगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, इस ट्रांसफार्मर से जुड़ी बिजली आपूर्ति अभी चार अलग-अलग फीडरों से चल रही है। निगम के अधिकारियों के अनुसार, शहर और उससे जुड़े गांवों में बिजली की आपूर्ति सही चल रही है। बस घिकाड़ा फीडर पर कुछ दिक्कतें हैं। इसका कारण उन्होंने नहर में पानी आना बताया। इस कारण बिजली की अतिरिक्त खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन

रावलधी फीडर में धमाके से जला था ट्रांसफार्मर : बुधवार रात करीब 10 बजे रावलधी फीडर में धमाके के कारण 132/11 किलोवाट, 16/20 एमवीए क्षमता वाला ट्रांसफार्मर जल गया था। इस कारण शहर के सभी आठ फीडर और आसपास के गांव रावलधी, समसपुर व ढाणी फोगाट की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। उसके बाद बिजली निगम ने त्वरित राहत के लिए पास के पावर हाउसों से आंशिक आपूर्ति की व्यवस्था की थी। यह आपूर्ति अभी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें