फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में एक अप्रैल से लागू होंगे नए कलेक्टर रेट

Fri, 17 Mar 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिला के एक अप्रैल 2023 से लागू होने वाले नए कलेक्टर रेट को लेकर एक बार फिर से जिला प्रशासन ने नागरिकों से आपत्ति व सुझाव मांगे हैं। कलेक्टर रेट की प्रस्तावित दरें चरखीदादरी डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।
विज्ञापन

दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त व कलेक्टर रेट के नोडल अधिकारी अनुराग ढालिया ने बताया कि दादरी, बौंद और बाढड़ा तहसील क्षेत्र में वर्ष 2023-24 के लिए जमीन के सरकारी रेट नए एक अप्रैल से लागू किए जाने हैं। इस बारे में अधिकारियों की एक बैठक बुधवार को आयोजित की गई थी। जिसमें दादरी एसडीएम ने जमीन की व्यवसायिक दरों को लेकर ऐतराज उठाया था। अब दोबारा से तहसीलदार ने कलेक्टर रेट प्रस्तुत किए हैं।
उन्होंने बताया कि बाढड़ा और बौंद के कलेक्टर रेट पर किसी ने भी आपत्ति नहीं जताई। जिला विज्ञान सूचना अधिकारी ने दादरी जिला प्रशासन की सार्वजनिक वेबसाइट पर कलेक्टर रेट को अपलोड कर दिया है। किसी नागरिक को इन दरों पर किसी प्रकार एतराज है या उसे कोई सुझाव देना है तो वह 24 मार्च को दोपहर 12 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। कोई आपत्ति या सुझाव नहीं आता है तो इन्हीं दरों को एक अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें