चरखी दादरी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर बस स्टैंड के पीछे शूटिंग रेंज परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोच मंजीत फोगाट व अजय सांगवान ने संयुक्त रूप से की। बतौर मुख्य अतिथि गो सेवक रिंपी फोगाट ने सहभागिता की। इस दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। रिंपी फोगाट ने कहा कि भारत देश की आजादी के लिए लाखों मतवालों ने अपनी सर्वोच्च शहादत दी, इनमें सुभाषचंद्र बोस का नाम पहली पंक्ति के बलिदानियों में शुमार रहा है। उनका नारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, आज भी भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। रिंपी ने कहा कि युवाओं को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर रवि कुमार, अतुल, संदीप, लाला, ललित, शिवाय मौजूद रहे।