फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आज

Sat, 24 Jan 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी की नई अनाज मंडी में कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते उपायुक्त।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को नई अनाज मंडी परिसर में किया जाएगा। समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने की। बैठक में गणतंत्र दिवस आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष को समर्पित और आत्मनिर्भर भारत थीम के साथ आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह होंगे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत परेड की सलामी लेंगे। मुख्य अतिथि समारोह स्थल पर पहुंचने से पहले रोज गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर देश की आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक अपने प्राणों का बलिदान देने वाले रणबांकुरों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति एवं हरियाणवी लोक संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को समारोह के दौरान सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाएं और उनकी उपलब्धियों से संबंधित झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग परेड, मार्च पास्ट एवं ध्वज फहराने से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित करें। मार्च पास्ट में पुलिस, होम गार्ड्स, सिविल डिफेंस, एनसीसी, एसपीसी तथा प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी रहेगी।
उपमंडल स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम
उपायुक्त ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी जिले में उपमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि बाढड़ा उपमंडल में गणतंत्र दिवस समारोह अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा।
जहां विधायक उमेद पातुवास राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। आयोजन स्थल पर देश भक्ति व विभिन्न लोक संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिला और उपमंडल स्तर पर 24 जनवरी को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें