फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में नेहा ने जीता रजत पदक

Tue, 26 May 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पहलवान नेहा सांगवान।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले के गांव बलाली निवासी पहलवान नेहा सांगवान ने वियतनाम में आयोजित अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार व खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि वियतनाम में 22 से 25 मई तक आयोजित अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में बलाली निवासी पहलवान नेहा सांगवान ने भारतीय टीम में 59 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। कोच सज्जन सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उन्होंने पहले मुकाबले में मंगोलिया की पहलवान को शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान की पहलवान को हराया। सेमी फाइनल मुकाबले में किर्गिस्तान की पहलवान को हराते हुए नेहा ने फाइनल मुकाबले में जगह बनाई लेकिन फाइनल मैच में वे उज्बेकिस्तान की पहलवान से हार गईं और रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
पहलवान नेहा के पिता अमित कुमार गांव बलाली के सरपंच रह चुके हैं। कोच सज्जन सिंह व पिता अमित कुमार ने कहा कि उन्हें बेटी की उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सच्ची लग्न के साथ कड़ी मेहनत की जाए तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें