गांव काकड़ौली सरदारा राजकीय विद्यालय में छात्रा नेहा को बधाई देते हुए बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्
बाढड़ा(चरखी दादरी)। गांव काकड़ौली सरदारा की बेटी का राज्य की 19 वर्ष आयु वर्ग स्कूली क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। यह टीम 11 जनवरी से गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली 67वीं नेशनल स्कूली क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेगी। बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने चयनित छात्रा को आशीर्वाद दिया।
काकड़ौली सरदारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य सुरेंद्र श्योराण की अध्यक्षता में छात्रा नेहा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां आज क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैंं। लड़कियां आज किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं केवल उनकी प्रतिभा तराशने की जरूरत है। उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी नेहा, उसके कोच एवं माता- पिता को बधाई दी। सरपंच प्रतिनिधि रणबीर रोहिल्ला ने बताया कि नेहा का नेशनल गेम्स में चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। छात्रा आठ जनवरी तक जींद में विशेष क्रिकेट कोच की निगरानी में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी और उसके बाद 11 से 14 जनवरी तक गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली 67 वीं नेशनल स्कूली क्रिकेट चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम की तरफ से भागीदारी करेगी।
कार्यक्रम में प्राचार्य सुरेंद्र श्योराण, रणबीर रोहिल्ला, राजेश श्योराण, प्रमोद कुमार, सूबेदार महाबीर, विद्यानंद श्योराण, विकास, रामबीर काकड़ौली, वेदप्रकाश, राजबीर सिंह, कृष्ण पूनिया, सेवासिंह, सोमबीर, कर्मबीर, सन्नी, मंजीत, प्रीतम आदि मौजूद रहे।