फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नविता डागर एचटीएसई की परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम

Sat, 06 Jan 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नविता
विज्ञापन
चरखी दादरी। एचडी पब्लिक स्कूल बिरोहड़ की छात्रा नविता डागर सेहलंगा ने प्रांत में हरियाणा प्रतिभा खोज परीक्षा(एचटीएसई) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के दूसरे छात्रों ने भी एचटीएसई में स्थान प्राप्त किया। स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने बताया कि एचटीएसई की परीक्षा का आयोजन राज्य स्तर पर किया गया था।
विज्ञापन

बलराज फौगाट ने बताया कि इसी प्रकार छात्र भविष्य व पूर्वी ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नेहा, नीरव, दिव्या डागर ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है। वंश व सोम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। बलराज ने कहा कि विद्यालय इस प्रकार की परीक्षाओं की तैयारी के लिए हमेशा प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल खुलने पर सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
मुकेश कुमार ने समन्वयक की भूमिका निभाते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति रमेश गुलिया, बलजीत नेहरा, सुरेंद्र फौगाट, प्राचार्य नमिदादास, उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल, प्राथमिक विभाग प्रभारी पूजा भारद्वाज ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें