कोच कप्तान सिंह के साथ खिलाड़ी नीरज व हंसिका।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। हिसार के मंजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब में 12 से 15 नवंबर तक आयोजित 7वीं एलिट वूमेन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 में चरखी दादरी की श्योनाथ नम्बरदार बॉक्सिंग अकादमी की होनहार बॉक्सर नीरज व हंसिका ने शानदार प्रदर्शन करते जिले का नाम रोशन किया है। नीरज ने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की। 60-65 किलोग्राम भार वर्ग में बॉक्सर नीरज ने अपने फाइनल मुकाबले में मंजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब की खिलाड़ी निशा को पराजित किया। इस शानदार जीत के साथ ही बॉक्सर नीरज ने आने वाली सीनियर नेशनल वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की कर ली है।
इस उपलब्धि पर बॉक्सिंग कोच कप्तान सिंह सांगवान ने बताया कि नीरज ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने नीरज को फाइनल जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद जताई है। पूरी अकादमी और चरखी दादरी को बेटी नीरज पर गर्व है। वहीं 65-70 किलोग्राम भार वर्ग में बॉक्सर हंसिका का कड़ा मुकाबला हिसार की सानिया के साथ रहा लेकिन मात्र एक अंक से चूक गई और सिल्वर पदक पर ही संतोष करना पड़ा। अकादमी के संचालक मीर सिंह नम्बरदार एवं सचिव मनोज मंदौला ने नीरज और हंसिका की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।
कोच नेहा सिंह, अधिवक्ता देवेंद्र चाहार, अजीत प्रधान, जोनी बामला, जीतू खेड़ी, अमरजीत खेड़ी, ईश्वर (इंस्पेक्टर), सूबेदार राजकुमार, रोबिन सिंह, हितेष फोगाट, मनजीत रावलधी, मनोज सहित अनेक गण्यमान्यों ने हंसिका को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।