फोटो- 05 जनता कॉलेज के विद्यार्थी जागरूकता रैली निकालते हुए। स्रोत : संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनता काॅलेज में रोड सेफ्टी क्लब व एनसीसी प्लाटून की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ काॅलेज परिसर से प्राचार्य डॉक्टर यशवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
प्राचार्य ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का अनिवार्य हिस्सा है। रैली काॅलेज परिसर से शुरू होकर मुख्य सड़क से होते हुए वापस काॅलेज परिसर में संपन्न हुई। रास्ते में विद्यार्थियों ने बैनर, पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
एनसीसी कैप्टन विपिन पाल ने बताया कि रैली के बाद काॅलेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनके निवारण के तरीकों पर प्रकाश डाला। रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डाॅ. दीपक ढिल्लों ने छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने और सड़क संकेतों का पालन करने की सलाह दी।