फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने युवक को 6.06 ग्राम हेरोइन के साथ किया काबू

Sun, 24 May 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी यूनिट ने स्थानीय सैनीपुरा मोहल्ला निवासी एक युवक को नशीला पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। युवक नितेश उर्फ डमरू है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एचएसएनसीबी भिवानी यूनिट में तैनात एएसआई संदीप के नेतृत्व में एक टीम शुक्रवार को स्थानीय तिकोना पार्क के समीप मौजूद थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि वार्ड छह में सैनीपुरा मोहल्ला निवासी एक युवक नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने का अवैध कारोबार करता है। साथ ही सूचना मिली कि युवक वर्तमान में हेरोइन के साथ अपने घर के बाहर गली में किसी खरीदार के इंतजार में खड़ा है।
जिस पर पुलिस टीम तुरंत सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां पर टीम को एक युवक दिखाई दिया। टीम को देखकर युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर टीम को युवक के पास से 6.06 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। युवक की पहचान सैनीपुरा मोहल्ला निवासी नितेश उर्फ डमरू के रूप में हुई है। दादरी सिटी थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें