चरखी दादरी। संत नामदेव रोहिल्ला टांक सभा की बैठक 12 अक्तूबर की सुबह 10 बजे ढाणी रोड, प्रेम नगर में गली नं 7 में स्थित नामदेव धर्मशाला में होगी। इसमें पुरानी सभी का कार्यकाल खत्म होने पर नई के गठन के लिए चर्चा की जाएगी। सभा के प्रधान जयभगवान रोहिल्ला ने बताया कि बैठक के लिए समाज के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में सभी से विचार-विमर्श के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ब्यूरो