फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Sun, 08 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ईद उल अजाह के दौरान नमाज अता करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। चिड़िया रोड स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में अस्थायी ईदगाह बनाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की नमाज अदा की। समुदाय के लोगों ने अल्लाह से सबकी सलामती की दुआ मांगी और एक-दूसरे के गले लगकर पर्व की बधाई दी।
जिले भर में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-उल-अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जामा मस्जिद के मौलाना मोहम्मद सुवालीहीन ने नमाज पढ़ी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पर्व हमें आपसी भाईचारा एवं प्रेम का संदेश देते हैं। मौलाना ने बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सभी लोगों से पौधे लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि बकरीद को यादगार बनाने के लिए सभी लोग एक पौधा मां के नाम... पर जरूर लगाएं। इस पर्व पर सभी ने देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ की। इस अवसर पर इंतजामिया कमेटी के प्रधान मोहम्मद शरीफ, उपप्रधान मोहम्मद, सचिव अब्बास अली अंसारी, खजांची मोहम्मद इब्राहिम शेरखान, आमिर साहेब, शेरा कमोद, सहसचिव छाजुदीन, मोहम्मद इमरान, इस्लाम मलिक, प्रेस प्रवक्ता हाजी रमजान व बलवान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें