बड़राई में किसानों के बीच पहुंची विधायक नैना चौटाला।
कादमा। गांव बडराई में हाईटेंशन बिजली लाइन के विरोध में चल रहा किसानों का धरना वीरवार को भी जारी रहा। धरनास्थल पर बाढड़ा हलके से विधायक नौना चौटाला पहुंची और किसानों की मांगों का उन्होंने समर्थन किया।
धरने पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए विधायक नैना चौटाला ने मौके पर ही एसडीएम बाढड़ा को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की सभी मांगे पूर्णता जायज हैं। नैना चौटाला ने कहा कि वो स्वयं हर स्तर पर प्रयास करेंगी कि किसानों को उनकी मांग अनुसार उचित मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए। इस मौके पर जिला प्रधान नरेश द्वारका, प्रदेशाध्यक्ष महिला शीला भ्याण, राजेश सांगवान, ऋषिपाल उमरवास, ओमधारा श्योराण, सूरज बैनीवाल, जयवीर, भूप मांढ़ी आदि मौजूद रहे।
कादमा में कालेज निर्माण का जायजा लिया
जजपा विधायक नैना चौटाला ने गांव कादमा में निर्माणाधीन सेठ कालूराम गोयल राजकीय कॉलेज पहुंच कर निर्माण कार्य जायजा लिया और निर्माण कंपनी के कर्मचारियों को पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का आदेश दिया। ग्रामीणों ने कॉलेज में स्टाफ की कमी से भी विधायक नैना चौटाला को अवगत करवाया। इस पर विधायक ने कहा कि उच्चतर शिक्षा निदेशक को बाढड़ा व दादरी जिले के सभी कालेजों में सभी सुविधाएं व पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था के लिए विशेष हिदायतें दी गई हैं।